29/03/25

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया शहीद विकास शर्मा की प्रतिमा का अनावरण

चंडीगढ़, 29 मार्च (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने शनिवार को अटेली के गांव राता खुर्द में भारतीय वायुसेना के वीर शहीद विकास शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीद विकास शर्मा के अप्रतिम साहस और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। शहीद सिर्फ एक गांव या राज्य का नहीं होता बल्कि पूरे देश का होता है। हमें अपने शहीदों के बलिदान का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

शहीद विकास शर्मा का जन्म 17 सितंबर 2000 को रता खुर्द गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। 2019 में 19 साल की छोटी सी उम्र में वे भारतीय वायुसेना में भर्ती हो गए। 2023 में मध्य प्रदेश के आमला में अपने साथी की जान बचाते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए।

पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री श्री रामविलास शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous

हिमाचल प्रदेश के सभी कारागारों में राज्य एडस नियंत्रण समिति द्वारा चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Next

राजस्थान के चौमू में सैनी समाज द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री का सम्मान, भव्य नागरिक अभिनंदन का किया गया आयोजन