पंजाब में HRTC बसों पर फिर हमला, बसों के तोड़े शीशे, लिखे खालिस्तान
हिमाचल, 23 मार्च (अभी): अमृतसर बस स्टैंड पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों पर हमला किया गया, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है। बीती रात इस घटना में 6 बसों के शीशे तोड़ दिए गए और वाहनों पर आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए। यह घटना न केवल हिमाचल प्रदेश के यात्रियों के लिए असुरक्षा का कारण बन रही है, बल्कि यह दोनों राज्यों के बीच तनाव भी पैदा कर सकती है।
इस हमले के बाद HRTC के चालकों और परिचालकों में डर का माहौल बन गया है। कई कर्मचारियों ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के बाद वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। HRTC प्रशासन ने इस संबंध में पंजाब सरकार से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।
Previous
दिल्ली से सभी सरकारी दफ्तरों से हटाई गई भगत सिंह की तस्वीरें: अरविंद केजरीवाल
Next