12/04/26

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

अभिकान्त, 12 अप्रैल हरियाणा : अप्रैल  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ विकास और व्यवस्था के प्रति भी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। हाल ही में सरकार की ओर से लॉन्च की गई एचपीवी वैक्सीन बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। बेटियों को इसे समय पर लगवाना चाहिए।

 

श्री कल्याण आज करनाल में आईएमए की स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित वाकथॉन के शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वॉकथॉन का आयोजन करनाल क्लब से सिविल अस्पताल तक किया गया। इसमें आईएमए के सदस्यों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

 

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लॉन्च की थी। वॉकथॉन के आयोजन के पीछे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से उनके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। समाज में विकास व व्यवस्थाओं की मजबूती के साथ-साथ जागरूकता भी जरूरी है। जीवन में जब नागरिक जागरूक होकर आगे बढेंग़े तो निश्चित रूप से उनकी सामाजिक कार्यों में भागेदारी बढ़ेगी। इससे समाज व राष्ट्र को फायदा होगा।

 

#HarvinderKalyan #HaryanaAssembly #CervicalCancerAwareness #HPVVaccine #KarnalEvents #IMAKarnal #HealthAwarenessWalk #ProtectOurDaughters #WomensHealthIndia #VaccinationDrive2026 #HaryanaHealthSector #CervicalCancerPrevention #KarnalNews #PublicHealthFirst #GovernmentOfHaryana

Previous

बाबा साहेब ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का किया कार्य - सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Next

मुलाना: बाबू राम शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का जलवा, आदित्य ने जीता गोल्ड और गर्वित को मिला सिल्वर