06/08/26

फतेहाबाद मार्केटिंग बोर्ड के DMEO सुल्तान सिंह सस्पेंड; जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी पोस्ट शेयर करने की शिकायत पर कार्रवाई

जे कुमार फतेहाबाद, 6 अगस्त 2026 : हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) ने फतेहाबाद में कार्यरत जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी (DMEO) सुल्तान सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, सस्पेंशन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य कार्यालय निर्धारित किया गया है, जिसे वे बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे।

यद्यपि आधिकारिक निलंबन पत्र में कार्रवाई के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन से संबंधित कंटेंट सोशल मीडिया/व्हाट्सएप पर शेयर और समर्थित करने की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। इसी शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है।

दूसरी ओर, डीएमईओ सुल्तान सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई कंटेंट शेयर नहीं किया है और वे इस सस्पेंशन आदेश के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

गौरतलब है कि सुल्तान सिंह इससे पहले जून 2020 में हिसार की बालसमंद मंडी में भाजपा की पूर्व नेत्री एवं स्वर्गीय सोनाली फोगाट के साथ हुए विवाद और थप्पड़-सैंडल कांड को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे।

#FatehabadNews #HaryanaMarketingBoard #DMEOFatehabad #SultanSingh #HaryanaPolice #HaryanaNews #BreakingNewsFatehabad

Previous

तमिलनाडु एक्सप्रेस में खौफनाक वारदात: आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय से मिले शव के टुकड़े

Next

नवनियुक्त कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और लगन से काम करना चाहिए: जल संसाधन मंत्री मध्यप्रदेश