20 फरवरी से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा बजट सत्र, अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बोले: 'सार्थक चर्चा से तैयार होगा विकास का रोडमैप'
चंडीगढ़, 14 फरवरी (अभी) : - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज करनाल जिला के घरौंडा में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए।
कल्याण ने आज करीब चार घंटे से अधिक समय तक लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए बजट सत्र संबंधी सवाल पर श्री कल्याण ने कहा कि 20 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी। हरियाणा विधानसभा सचिवालय इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रयास रहेगा कि बजट सत्र सार्थक रहे ,ज्यादा से ज्यादा चर्चाएं हों। अधिक से अधिक सदस्यों को अपनी बात रखने का मौका मिले। कई सदस्य गंभीर चर्चा के माध्यम से अच्छे सुझाव/समाधान लेकर आते हैं। ऐसी ही सार्थक चर्चा के माध्यम से लोगों की समस्याएं दूर होती हैं। उसी से प्रदेश के विकास का रोड मैप तैयार होता है।
#HaryanaAssembly #BudgetSession2026 #HarvinderKalyan #HaryanaPolitics #GharaundaNews #KarnalUpdate #PublicGrievances #DevelopmentRoadmap #VidhanSabhaSpeaker #HaryanaGovernment