03/03/25

प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए पशु-पक्षियों का संरक्षण आवश्यक - वन मंत्री राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़, 03 मार्च (अभी) : हरियाणा  वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए पशु-पक्षियों के संरक्षण पर जोर दिया और सभी से वन्य जीवों की रक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया।

वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह  वे आज विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस के अवसर पर बावल उपमंडल के गांव झाबुआ स्थित मोर एवं चिंकारा प्रजनन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने प्रजनन केन्द्र से नर एवं मादा मोरों को भी मुक्त किया।गौरतलब है कि लगभग 748 एकड़ के आरक्षित वन क्षेत्र में चिंकारा, मोर, हिरण सहित विभिन्न पशु-पक्षियों का संरक्षण किया जाता है

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वन एवं वन्य जीव विभाग पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य के कई जिलों में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। अरावली पर्वत श्रृंखला में जंगल सफारी परियोजना का खाका तैयार किया गया है, जिससे वन्य जीव संरक्षण में योगदान मिलेगा और स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता पर जोर दिया और प्रत्येक नागरिक से उनके संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया।

Previous

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री की उपस्थिति एवं ऑस्ट्रेलिया इंडिया वाटर सेंटर के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन

Next

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में "बजट पूर्व परामर्श" बैठक का हुआ आयोजन