16/05/25

हरियाणा में दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़, 16 मई (अभी): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

 

नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं श्रीमती मीनाक्षी दहिया को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

 

गृह विभाग के उप-सचिव श्री गगनदीप सिंह-2 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा न्यायिक आयोग के रजिस्ट्रार-सह-सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Previous

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने परिवेदना समिति की बैठक में सुनी जन-समस्याएं

Next

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने से पहले चुनाव आयोग राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कर रहा है सीधा संवाद , अब तक की जा चुकी हैं 4719 बैठकें