19/09/26

अंबाला: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किया ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जे कुमार अंबाला , 19 सितंबर 2026 : अंबाला के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के कल्पना चावला महिला बहु-तकनीकी संस्थान में स्थापित ईवीएम (EVM) व वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का औचक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा तय मानकों के अनुसार सुरक्षा एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

सील, सीसीटीवी और सुरक्षा की जांच:

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे तालों की सील का बारीकी से मिलान किया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और 24 घंटे तैनात सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने चुनाव तहसीलदार से वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कुल संख्या, उनकी श्रेणी और रखरखाव का ब्योरा प्राप्त किया।

चुनाव आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट:

चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का नियमित रूप से त्रैमासिक (Quarterly) भौतिक निरीक्षण किया जाता है। आज का निरीक्षण इसी निर्धारित प्रक्रिया की एक कड़ी है, जिसकी वास्तविक स्थिति रिपोर्ट चुनाव आयोग को प्रेषित की जाएगी। इस पारदर्शी प्रक्रिया के दौरान सहायक प्रीतम कौशिक, अनिल भारद्वाज सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—अतुल आहूजा (भाजपा), किरण पाल राणा (कांग्रेस), जसदीप सिंह (एचडीएफ) और मलकीत सिंह (बसपा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

#AmbalaNews #Ambala #DeputyCommissioner #EVMWarehouse #ElectionCommission #AmbalaUpdates #HaryanaNews #BreakingNews #HaryanaElections

Previous

आज 19 सितम्बर का इतिहास

Next

पलवल: पंजाब नेशनल बैंक ने आयोजित किया कृषि आउटरीच कार्यक्रम; 33 किसानों को ₹3.32 करोड़ के ऋण स्वीकृत