25/02/25

पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल

पंजाब, 25 फरवरी (अभी): पंजाब के तरनतारन में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में पैरों में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। 

एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन अजय राज सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीमों पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में उनके पैरों में गोली लगी।

घायल प्रकाश सिंह और प्रभजीत सिंह हाल ही में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं में शामिल हैं। दोनों गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के संपर्क में हैं। आरोपियों से एक 32 बोर का हथियार, तीन इस्तेमाल किए गए कारतूस और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।

Previous

हिमाचल : आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विश्व स्तरीय मशीनों और उपकरणों से होंगे लैस: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

Next

महाकुंभा : आरक्षित टिकट वाले ही कर सकेंगे नई दिल्ली स्टेशन में प्रवेश, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान