18/06/25

हरियाणा में बिजली का बिल भरने के लिए बिजली कार्यालयों में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को आराम से बैठने के लिए मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

हरियाणा में बिजली का बिल भरने के लिए बिजली कार्यालयों में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को आराम से बैठने के लिए मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

इस बारे में संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए- अनिल विज

बिजली के बिल भरने के लिए आने वाला प्रत्येक उपभोक्ता सरकार के लिए बहुत बडा कार्य कर रहा- विज

चण्डीगढ, 18 जून- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में बिजली का बिल भरने के लिए बिजली कार्यालयों में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं को आराम से बैठने के लिए मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। इस बारे में संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं।

श्री विज आज इस संबंध में मीडिया कर्मियों द्वारा बिजली के कार्यालयों में विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाने के तहत लिए गए निर्णय के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिजली के बिल भरने के लिए आने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारा उपभोक्ता है क्योंकि वह सरकार के लिए बहुत बडा कार्य कर रहा है। इससे ऊर्जा विभाग संचालित हो रहा है और कर्मियों को वेतन व भत्तों का भुगतान किया जा रहा है।

श्री विज ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई भी उपभोक्ता दुकान में जाता है तो वह दुकानदार उपभोक्ता को एयरकंडीशनर व पंखे के नीचे बैठाता है। उसी तरह, कोई भी बिजली का बिल भरने के लिए आता है तो वह सरकार के लिए बडा कार्य कर रहा है। अतः ऐसे सभी उपभोक्ताओं को बैठने के लिए आरामदायक जगह बनाई जाए, ऐसे उनके द्वारा निर्देंश संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा, वहां पर पेयजल व शौचालय इत्यादि की सुविधा भी होंगी।

Previous

प्रधानमंत्री ने देश के कार्यबल को पिछले 11 वर्षों में नीति, योजना और प्रगति के केंद्र में रखने वाले एक लेख को साझा किया

Next

प्रदेश में मण्डल स्तर (ब्लॉक स्तर) पर किए जाएंगें हैल्प-डेस्क स्थापित - श्रम मंत्री अनिल विज*