पलवल: जिला नगर योजनाकार विभाग का अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा; 10 एकड़ में बनी 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
जे कुमार पलवल, 30 जुलाई 2026: जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग पलवल द्वारा जिले में अनधिकृत निर्माणों और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को विभाग ने जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल के सहयोग से पलवल क्षेत्र में करीब 10 एकड़ में बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
डीटीपी अनिल मलिक के नेतृत्व में चलाए गए इस तोडफोड़ अभियान के दौरान 4 निर्माणाधीन दुकानें, करीब 80 डीपीसी (DPC), 10 से 15 बाउंड्री वॉल, कच्चा सड़क नेटवर्क और अवैध रूप से लगाए गए बिजली के खंभों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। यह पूरी कार्रवाई हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम-1975 के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
डीटीपी अनिल मलिक ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को शुरुआती स्तर पर ही रोकना विभाग की प्राथमिकता है ताकि आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई न गंवाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे भू-माफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें, क्योंकि ऐसी जगहों पर सरकार की ओर से कोई मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती और इन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। किसी भी जमीन की खरीद से पहले सेक्टर-12 स्थित डीटीपी कार्यालय से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।
#PalwalNews #DTPPalwal #BulldozerAction #IllegalColony #HaryanaNews #BreakingNewsPalwal #HaryanaGovt
Previous
पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में NSS शिविर का आयोजन; 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के तहत लगाए 100 पौधे
Next