01/09/26

अंबाला: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

जे कुमार 1 सितम्बर 2026 अंबाला शहर : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत 'श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी राजकीय बहुतकनीकी, अंबाला शहर' में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ब्यूरो के पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक प्रतिष्ठा को पूरी तरह नष्ट कर देता है। अक्सर जिज्ञासा या संगति के दबाव में शुरू हुई आदत धीरे-धीरे गंभीर व्यसन का रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच, योग, खेल और अनुशासन ही जीवन में सफलता के वास्तविक मार्ग हैं।

प्रधानाचार्या ने की पहल की सराहना:

संस्थान की प्रधानाचार्या बेनू बजाज ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने नशे के खिलाफ एकजुट होने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।

समारोह में ये रहे उपस्थित : इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अदीश बिंदल, विभागाध्यक्ष पूनम सैनी, हितेश अग्रवाल सहित संस्थान के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

#AmbalaNews #DrugAwareness #HSNCB #AmbalaCity #GovtPolytechnicAmbala #SayNoToDrugs #AmbalaUpdates #HaryanaPolice

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर गर्व का विषय है : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next

चीनी जमाखोरी पर सख्ती, अब 2 हजार क्विंटल स्टॉक रखने की सीमा तय