सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में डॉ साहिब राम गोदारा बने अतिरिक्त निदेशक
चंडीगढ़, 09 जुलाई (अभी) - हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में सयुंक्त निदेशक के पद पर सेवारत डॉ साहिब राम गोदारा को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदौन्नत किया है।
डॉ गोदारा वर्तमान में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के चंडीगढ़ में प्रेस शाखा के इंचार्ज हैं। उन्होंने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर विभाग में सेवा आरम्भ की थी। उन्हें विभिन्न जिलों में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी से लेकर उपनिदेशक एवं सयुंक्त निदेशक तक कार्य करने का अनुभव है।
Previous
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, हरियाणा की कई नीतियों के बारे दी जानकारी
Next