18/12/25

अवैध खनन पर अम्बाला उपायुक्त का कड़ा रुख: फील्ड में रहकर कार्रवाई के निर्देश, 46 वाहन जब्त और 29 लाख जुर्माना वसूला

अम्बाला, 18 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय में अवैध खनन विषय के तहत संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि अवैध खनन को रोकने के दृष्टिगत सम्बन्धित टीमें फील्ड में रहकर तत्परता से कार्य करें। यदि कहीं पर भी अवैध खनन की गतिविधि पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अवैध खनन विषय के तहत माईनिंग विभाग, आरटीए विभाग व पुलिस विभाग के एनर्फोसमेन्ट विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत जो कार्यवाही की जा रही है उसकी बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि अवैध खनन के तहत अक्तू बर माह से लेकर अभी तक 46 वाहन पकड़े गए है जिनमें 14 वाहन माइनिंग विभाग द्वारा, 18 ईन्फोसेमेन्ट विभाग द्वारा, 6 वाहन माइनिंग एवं ईन्फोसेमेन्ट विभाग द्वारा तथा 08 वाहन आरटीए, माइनिंग व इन्फोर्समेंट विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पकड़े गए हैं। उन्होनें यह भी बताया कि 09 अवैध वाहनों के तहत 28 लाख 97 हजार 360 रूपए की राशि जुर्माने के तौर पर भी वसूली गई हैं तथा 13 वाहन कोर्ट द्वारा सुपरदायी पर छोड़े गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन के तहत 11 एफआईआर दर्ज करने का काम भी किया गया हैं। रोयल्टी के तौर पर लगभग 83 लाख 14 हजार रूपए की राशि एकत्रित की गई हैं।


उपायुक्त ने यह भी कहा कि अवैध खनन के तहत संबंधित विभागों द्वारा बेहतर कार्रवाई की जा रही है, इस कार्रवाई को वह निरन्तरता में जारी रखें। इसी प्रकार उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आए संबंधित अधिकारियों से कितने क्रेशर क्रियान्वित है तथा वह सही मानदंडों को पूरा कर रहे है, उसकी भी जानकारी ली। सम्बधिंत ने बताया कि 4 क्रेशर क्रियान्वित है तथा वे सभी मापदंडों को पूरा कर रहें हैं।  उपायुक्त ने बैठक में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।


उपायुक्त ने बैठक के क्रम में माइनिंग अधिकारी रिंकु कुमार से जिला सर्वे रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी ली। माइनिंग अधिकारी रिंकु कुमार ने उपायुक्त को बताया कि  जिला सर्वे रिपोर्ट को तैयार कर लिया गया है तथा जिला अंबाला में नदी तल खनन (रिवर बेड मीनिंग) हेतु संशोधित जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) तैयार कर जनसाधारण से आपत्तियाँ एवं सुझाव आमंत्रित करने हेतु अपलोड किया गया है।


उक्त डीएसआर को माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में ओ.ए. संख्या 532/2023 के तहत संशोधित किया गया है।


यह संशोधित डीएसआर इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 (तीस) दिनों की अवधि तक आपत्तियों/सुझावों के लिए खुला रहेगा।


संशोधित जिला सर्वेक्षण प्रतिवेदन (डीएसआर) की प्रति निम्नलिखित स्थानों पर अवलोकन एवं डाउनलोड हेतु उपलब्ध है। जिला अंबाला की आधिकारिक वेबसाइट (जिला के पार्टल) पर  https://ambala.gov.in/district-survey-report-mining-department-ambala/ तथा खनन अधिकारी, अंबाला के कार्यालय में कार्य समय के दौरान कार्यालय खनन अधिकारी, SDM काम्प्लेक्स, द्वितीय तल रूम न. 217 & 218, अम्बाला कैंट ईमेल -  miningofficer.ambala@gmail.com    सभी संबंधित पक्ष एवं आम नागरिक निर्धारित अवधि के भीतर अपने सुझाव/आपत्तियाँ लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।


बैठक में एसडीएम शिवजीत भारती, आरटीए सुशील कुमार, जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार, डीएसपी नारायणगढ़ सूरज चावला, खनन विभाग से इंस्पैक्टर, सोनू कुमार, प्रदूषण बोर्ड से एसडीओ सुखराम, इन्फोरसमैंट इंस्पैक्टर अमित कुमार, के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

#AmbalaNews #DCAjaySinghTomar #IllegalMiningCrackdown #ZeroTolerance #MiningDepartment #HaryanaGovernment #ActionAgainstMining #DSRAmbala #EnvironmentalProtection #NGTGuidelines #AmbalaAdministration #RiverBedMining #PublicNotice #RuleOfLaw #HaryanaPolice

Previous

अंबाला की वाल्मीकि बस्ती में ट्रांसजेंडर अधिकारों पर जागरूकता कैंप, कलाधारा ग्रुप ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

Next

"हवाएं लाख मुखालिफ हों..." : मंत्री अनिल विज ने शायराना अंदाज में हुड्डा को दी बधाई, एसआर गुट पर कसा तंज