02/03/25

महाकुंभ के बाद होली पर रेलवे की तैयारी, होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली, 02 मार्च (अभी): महाकुंभ के बाद अब रेलवे होली में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर फोकस करने में जुटा है। ज्यादातर नियमित ट्रेन तो पहले से ही फुल हो गई है। ऐसे में दिल्ली से पूर्वांचल दिशा की तरफ होली पर्व में शरीक होने वालों की परेशानी इनदिनों बढ़ी हुई है। हर दिन लोग टिकट काउंटर पर तो पहुंचते है लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। स्थिति यह है कि अगले सप्ताह से होली त्योहार तक कन्फर्म टिकट का टोटा हो गया है। हालांकि रेलवे ने इसकी तैयारी की है और स्पेशल ट्रेन चलाने की लगातार घोषणा कर रही है।

होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के कई स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भीड़ बढ़ने के साथ ही पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाली ज्यादातर स्पेशल ट्रेन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलाने की तैयारी की गई। इस बीच रेलवे ने दिल्ली से दरंभंगा, वाराणसी, रक्सौल, बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों की राह आसान होगी।

आरक्षित श्रेणी वाली यह ट्रेन आनंद विहार से 2, 9, 16 मार्च को चलेगी। बरौनी से 3, 10, 17 मार्च को चलेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, राय बरेली, प्रतापनगर, वाराणसी, औनिहार, गाजिपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर के रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं से चलेगी।

Previous

होली के लिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की गाइड लाइन जारी, रंगभरनी एकादशी पर इन चीजों पर लगा बैन

Next

भवन निर्माण के लिए अब दिल्ली पुलिस की अनुमति जरूरी नहीं, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश