दिल्ली : कोरोना के कहर से दिल्ली में एक और मरीज की हुई मौत , अब तक 17 की गई जान
नई दिल्ली, 22 जून (अभी): देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है. एक बार फिर से कोविड की नई लहर चिंता बढ़ा रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से दिल्ली में एक और मरीज की मौत हो गई है.
इस तरह इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक दिल्ली में कोरोना से 17 मरीजों की जान जा चुकी है. हालांकि राहत की बात यह है कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से अधिकतर पहले से ही किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है. यह आंकड़ा कुछ हद तक राहत देने वाला है. इसके साथ ही 154 मरीजों ने कोरोना को मात दी और पूरी तरह स्वस्थ हो गए. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार फिलहाल दिल्ली में कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 557 रह गई है.