12/03/25

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, 12 मार्च (अभी): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं समर्पण की अद्वितीय मिसाल है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 
 
सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, 'राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी दूरदृष्टि, नीतिगत दृढ़ता एवं अटूट प्रतिबद्धता हमें निरंतर जनसेवा एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हूं। आपका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें सदैव प्राप्त होता रहे।'

Previous

सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ, हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया

Next

हरियाणा में विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के मेयर, वार्ड सदस्यों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई, चुनाव परिणाम घोषित