उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार और सुविधाओं को सुलभ बनाने के निर्देश
जे कुमार अम्बाला, 12 अगस्त 2026 : अम्बाला के उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज अपने कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में आमजन को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रेणु बेरी सहित जिले के प्रमुख चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने जिले की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की जानकारी ली। इसके साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अस्पतालों के साथ-साथ सभी सीएससी केंद्रों (Common Service Centers) पर भी योजना से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने को कहा।
बैठक के दौरान नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने टीबी मुक्त अभियान और 'निक्षय मित्र' पहल को और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद : सिविल सर्जन डॉ. रेणु बेरी, पीएमओ डॉ. पूजा, पीएमओ डॉ. संजीव सिंगला, डॉ. नीलम कुशवाहा, डॉ. सुनील हरि, डॉ. सीमा, डॉ. राहुल, डॉ. विपिन भंडारी तथा सीएससी प्रबंधक विवेक शर्मा सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
#AmbalaNews #DCAmbala #SachinGupta #AyushmanBharat #ChirayuHaryana #AmbalaHealth #HaryanaNews #AmbalaUpdate
Previous
परिवहन विभाग के आयुक्त अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ के प्रभारी: 25 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
Next