दैनिक खबर: आज 06 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण:

ममता की सुरक्षा में कटौती; उधर तमिलनाडु में TVK चीफ विजय ने राज्यपाल के समक्ष पेश किया सरकार बनाने का दावा।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान मिला कानूनी सुरक्षा कवच:

मोदी कैबिनेट ने 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम' में संशोधन को दी मंजूरी; अब अपमान करना होगा दंडनीय अपराध।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी 37:

केंद्रीय कैबिनेट ने दी ऐतिहासिक विस्तार को मंजूरी, लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए संसद के अगले सत्र में पेश होगा विधेयक।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत:

207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर टीएमसी को किया सत्ता से बाहर, मत प्रतिशत में भी दर्ज किया 32 लाख से अधिक वोटों का विशाल अंतर।

नई पब्लिक वाई-फाई प्रणाली की तैयारी:

सरकार लाएगी उन्नत डिजिटल ढांचा, बेहतर यूजर अनुभव और सुरक्षित भुगतान प्रणाली के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार।

अटलांटिक महासागर में क्रूज शिप पर हंता वायरस का तांडव:

केप वर्डे के पास फंसे जहाज में तीन की मौत और सात संक्रमित, डब्लूएचओ ने जारी किया हाई अलर्ट और जांच शुरू।

इटली की पीएम का डीपफेक तस्वीरों पर फूटा गुस्सा:

एआई के दुरुपयोग को बताया प्रतिष्ठा के लिए गंभीर खतरा, चेतावनी देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग।

मेक्सिको सिटी पर गहराया डूबने का खतरा:

हर साल 10 इंच की दर से धंस रहा है शहर, नासा के निसार सैटेलाइट ने जारी की डरावनी तस्वीरें और बुनियादी ढांचे को दी चेतावनी।

तेहरान के शॉपिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड:

आग की चपेट में आने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और 40 घायल, अधिकारियों ने युद्ध की आशंका को नकारते हुए जांच के दिए आदेश।

सीलमपुर में नाले से पशु अवशेष मिलने पर भड़का आक्रोश:

हिंदू संगठनों ने गोवंश हत्या का आरोप लगाकर किया जोरदार हंगामा, पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को संभालते हुए जांच का दिया भरोसा।

दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख:

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मौलवी की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा— अंधविश्वास और पीड़ित की मजबूरी का फायदा उठाना अक्षम्य अपराध है।

दिल्ली में लू से निपटने के लिए सीएम रेखा गुप्ता की नई पहल:

13 हीटवेव रिस्पॉन्स वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भीषण गर्मी में आमजन को मिलेगी त्वरित राहत और चिकित्सा सहायता।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ममता बनर्जी पर तीखा हमला:

कहा— ममता बनर्जी लफडेबाज महिला, यहां राजशाही नहीं लोकशाही है, कुर्सी नहीं छोड़ी तो संविधान में इन्हें उठाकर बाहर करने का प्रावधान है

हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:

कामकाज में तेजी लाने के लिए एडीजीपी संजय कुमार ने जारी किए आदेश, आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों को सौंपी गईं नई नोडल जिम्मेदारियां।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का पंजाब चुनाव पर बड़ा दावा:

कहा—  पंजाब देश में अव्वल था, मगर यहां की सरकारों ने लूटकर पंजाब कंगाल कर दिया, अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी

रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के बाहर सरेराह फायरिंग:

छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर मोंटी नामक युवक ने बरसाईं गोलियां, भाई के बीच-बचाव करने पर आरोपी ने किए पांच-छह हवाई फायर।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा तंज:

कहा—  देश खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठते है, 99 चुनाव ये हार चुके अब हारने के शतक लगने का इंतजार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा सरकार पर करारा प्रहार:

बोले— पूरे प्रदेश को बर्बाद करने का बीड़ा उठा रखा है, जनता समस्याओं से त्रस्त है और सरकार जश्न मनाने में है मशगूल।

अम्बाला में स्थापित होगी वीर महाराणा प्रताप की 12.5 फुट ऊंची प्रतिमा:

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 50 लाख की लागत से धातु निर्मित मूर्ति का किया निरीक्षण, 9 मई को होगा भव्य अनावरण।

अम्बाला उपायुक्त ने EVM वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण:

सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, चुनाव आयोग को भेजी जाएगी मासिक रिपोर्ट।

अम्बाला में कल सजेगी बिजली उपभोक्ताओं की कचहरी:

अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे जनसुनवाई, सुबह 11 बजे से अजीत पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय में समस्याओं का होगा मौके पर समाधान।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

दैनिक खबर: आज 07 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

दैनिक खबर: आज 06 मई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार