दैनिक खबर: आज 15 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

ईंधन बचत के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 

प्रदूषण और तेल संकट पर रोक के लिए जजों की कार पूलिंग और वर्क फ्रॉम होम का आदेश; सोमवार-शुक्रवार को केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई।


अगले सत्र से ऑनलाइन होगी नीट-यूजी परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया बड़ा ऐलान:

पेपर लीक की बात मानकर रद्द किया पिछला एग्जाम; अब 21 जून को होगी परीक्षा, छात्रों को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम।


फ्यूल टैक्स बढ़ने से देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ीं:

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कसा 'महंगाई मैन' का तंज; अखिलेश यादव ने साइकिल को बताया बेहतर विकल्प।

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन:

100 दिनों के भीतर नशा मुक्ति अभियान के बीच शराब पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान, 'लोग अपनी मर्जी से पीते हैं, सरकार किसी को दुकानों पर जाने के लिए मजबूर नहीं करती'

21 मई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक:

मंत्रालयों के कामकाज और सरकारी योजनाओं की होगी विस्तृत समीक्षा; सभी केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की संभावना।

अबूधाबी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट:

भारत और यूएई के बीच एलपीजी सप्लाई और रक्षा सहयोग पर बड़ा समझौता; रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी हुआ अहम एमओयू।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिवसीय चीन दौरा पूरा कर वापस रवाना:

आखिरी दिन बीजिंग के 'झोंगनानहाई परिसर' में हुई अंतिम दौर की बातचीत; चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई बेहद गोपनीय बैठक।

होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने के लिए चीन ने बढ़ाया मदद का हाथ, डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा दावा:

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति का खुलासा; ईरान से समझौता चाहता है बीजिंग।

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला:

सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन रहेगा वर्क फ्रॉम होम; प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में भी की 60% कटौती।


जंतर-मंतर बंगले की सेल डीड पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाए सवाल:

कांग्रेस की याचिका पर विचार करने से पहले मांगी स्वीकार्यता की दलीलें; कोर्ट ने कहा—संतुष्ट होने के बाद ही मिलेगी अंतरिम राहत।


रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर:

मैसानी बैराज के पास बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल; मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस, जांच शुरू।


हरियाणा में तेल की कीमतों का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी हुए महंगे:

कई शहरों में 100 रुपये के करीब पहुंचे पेट्रोल के दाम; आम जनता की जेब पर बढ़ा 3 रुपये प्रति लीटर का बोझ।



हरियाणा के 590 करोड़ के बैंक घोटाले में 5 आईएएस अधिकारियों पर गिरेगी गाज:

सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच को दी मंजूरी; सीबीआई अब वरिष्ठ अफसरों से करेगी सीधे पूछताछ।

हरियाणा दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का हुए परमोशन :

गृह विभाग ने जारी किया आधिकारिक आदेश; तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नई नियुक्तियां।

हरियाणा के करनाल में दिनदहाड़े हत्या:

घर के बाहर स्कूटी लॉक कर रही महिला क्लर्क की सिर में गोली मारकर हत्या, हेलमेट पहने आए अज्ञात हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम; मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें।

अम्बाला शहीदी स्मारक में जल्द लहराएगा विशाल राष्ट्रीय ध्वज:

निरीक्षण के लिए पहुंची फ्लैग फाउंडेशन की टीम, फाउंडेशन निर्माण और सुरक्षा मानकों पर हुई गहन चर्चा; तकनीकी ड्राइंग लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।

अम्बाला शहर के पंचायत भवन में सीएससी वीएलई की अहम बैठक:

बेहतर काम करने वाले 6 संचालक सम्मानित: आय बढ़ाने और नई सेवाओं पर दी जानकारी; जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने सुनीं वीएलई की समस्याएं।

17 मई को शहजादपुर में मनेगी महाराणा प्रताप जयंती:

सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि: राज्यपाल वी.के. सिंह और कृषि मंत्री भी रहेंगे मौजूद; उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग की बैठक।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

दैनिक खबर: आज 17 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

दैनिक खबर: आज 15 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार