दैनिक खबर: आज 11 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

BSF को बांग्लादेश बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन मिलेगी: 

घुसपैठ रोकने के लिए फेंसिंग को जमीन देगी सुवेंदु सरकार, 45 दिनों में गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा जिम्मा; पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया ऐतिहासिक फैसला, राज्य में लागू होगी भारतीय न्याय संहिता (BNS)।

सोमनाथ उत्सव और पोखरण शौर्य दिवस का अद्भुत संगम, पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित:

11 मई की ऐतिहासिक प्रासंगिकता पर बोले प्रधानमंत्री; मंदिर जीर्णोद्धार के 75 वर्ष और परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ ने बढ़ाया भारत का गौरव।

नेशनल टेक्नोलॉजी डे:

भारत के भविष्य पर बोले दिग्गज, एआई और आधुनिक तकनीक से बदलेगी आम आदमी की दुनिया: आईआईटी और 'भाषिनी' के विशेषज्ञों ने साझा किए नए प्रयोग; भाषा की बाधाओं को खत्म करने और स्वदेशी नवाचार पर दिया जोर।

1 जुलाई से देश में लागू होगा नया 'VB-G RAM G' मिशन:

केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, ग्रामीण रोजगार और आजीविका के लिए शुरू होगा 'विकसित भारत गारंटी' अभियान, मनरेगा की जगह लेगा नया ग्रामीण मिशन।

नेतन्याहू का बड़ा दावा, बोले- ईरान के नए सुप्रीम लीडर जिंदा:

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई बंकर में छिपे, सत्ता पर पकड़ कमजोर; इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे बुरे दौर में ईरान, शासन में बढ़ी अंदरूनी कलह।

ट्रम्प ने ठुकराया ईरान का नया शांति प्रस्ताव, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास:

'यह स्वीकार्य नहीं'— अमेरिकी राष्ट्रपति का सख्त रुख; तेहरान पर 'खेल खेलने' का आरोप लगाकर बढ़ाई तल्खी।

ईरान संकट और व्यापार के बीच 13 मई को चीन जाएंगे ट्रम्प, शी जिनपिंग से होगी शिखर वार्ता:

युद्ध के कारण टला दौरा अब होगा हकीकत; बीजिंग की राजकीय यात्रा पर रहेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, ईरानी तेल निर्यात पर दबाव बनाना होगा मुख्य एजेंडा।

उत्तर कोरिया का नया कानून:

किम जोंग-उन की हत्या की कोशिश हुई तो खुद-ब-खुद शुरू हो जाएगा परमाणु युद्ध, नेतृत्व पर खतरे की स्थिति में 'ऑटोमैटिक' परमाणु हमले का प्रावधान; ईरान के घटनाक्रम के बाद किम ने बदला देश का संविधान।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी:

मंगोलपुरी आरयूबी पर मरम्मत कार्य के चलते सात दिनों तक ट्रैफिक डायवर्जन, राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह; ड्रेनेज और सुधार कार्य के कारण बदली व्यवस्था।

दिल्ली  एलजी तरनजीत संधू ने तैयार किया मेगा मास्टर प्लान:

आवासीय क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय निवेश केंद्र में तब्दील होगी उपनगरी; डीडीए अध्यक्ष की देखरेख में शुरू हुआ बुनियादी ढांचे का कायाकल्प।

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:

दिल्ली पुलिस ने दो गोदाम किए सीज: ओप्पो, रीयलमी और वनप्लस की हूबहू कॉपी बरामद; दो शातिर गिरफ्तार, बाजार में फैली खेप की जांच शुरू।

जैकलीन फर्नांडिस के सरकारी गवाह बनने की अर्जी का ईडी ने किया विरोध:

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई कल तक टली: अभिनेत्री के आवेदन पर जांच एजेंसी ने जताई आपत्ति; अदालत ने जैकलीन को ईडी के जवाब पर प्रत्युत्तर देने का दिया समय।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सोमनाथ मंदिर को बताया भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक:

मंत्री विज ने ऐतिहासिक कैलाश हाथीखाना मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में हुए शामिल, टेका माथा; पीएम मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा- सांस्कृतिक उत्थान से ही होगा देश का सर्वांगीण विकास।

विनेश फोगाट का डब्ल्यूएफआई को करारा जवाब:

" कहा- मैं खेलने के लिए पूरी तरह पात्र, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी नोटिस की सफाई; 1 जनवरी से मिली है अनुमति, गोंडा टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा।

गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़:

दीपक नांदल गैंग का शार्प शूटर ढेर, बंधवाड़ी टोल प्लाजा के पास 10 राउंड फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया, दूसरा और पुलिस जवान घायल।

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बन महिला डॉक्टर से 14 लाख की ठगी:

12वीं पास जालसाज गिरफ्तार, केजीएमयू लखनऊ में एमडी सीट दिलाने का दिया झांसा; फर्जी ई-मेल भेजकर जीता भरोसा, यूनिवर्सिटी पहुंचने पर हुआ खुलासा।

फतेहाबाद में भीषण हादसा टला:

तेज रफ्तार ट्राले ने सरकारी स्कूल के मुख्य गेट को मारी जोरदार टक्कर, गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त: गनीमत रही कि छात्र और स्टाफ गेट के पास मौजूद नहीं थे; बिजली की तारें टूटीं।

अंबाला में 11 मई से शुरू होगा पशुओं का महा-टीकाकरण अभियान:

2.90 लाख पशुधन को सुरक्षित करने का लक्ष्य: घर-घर जाकर मुफ्त लगेंगे टीके; मुंह-खुर और गलघोंटू जैसी जानलेवा बीमारियों से मिलेगी निजात।

अम्बाला में कल लगेगी  बिजली अदालत:

अधीक्षक अभियंता करेंगे उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा, यूएचबीवीएन कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन; बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान का सुनहरा अवसर।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

दैनिक खबर: आज 12 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

दैनिक खबर: आज 10 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार