दैनिक खबर: आज 09 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस:
अनिल चौहान की जगह संभालेंगे कमान; रक्षा मामलों के विभाग के सचिव की भी निभाएंगे अहम जिम्मेदारी, होंगे तीसरे सीडीएस।
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक परिवर्तन:
सुवेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ; ब्रिगेड परेड ग्राउंड में PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह।
तमिलनाडु में विजय के सरकार बनाने पर सस्पेंस:
राज्यपाल के सामने पेश किया दावा, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े से फिसले; 116 विधायकों के समर्थन के साथ तीसरी बार सत्ता की कोशिश।
महिला सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी:
मंत्री विजय शाह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; CJI सूर्यकांत बोले— "बस बहुत हुआ, अब आदेश का पालन करें।"
CJI सूर्यकांत ने सुनाया अपनी पुरानी यादों का एक दिलचस्प किस्सा:
जब एक जज ने उन्हें चैंबर से बाहर जाने को कहा; ज्यूडिशियल सर्विस की सुनवाई के दौरान साझा किया अनुभव।
ट्रम्प का बड़ा दावा:
अब तक 9 अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराए, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना अगला लक्ष्य; शांति की 10वीं पहल बनाने के लिए राष्ट्रपति ने कसी कमर, दुनिया की निगाहें टिकीं।
अमेरिका ने जारी कीं बहुप्रतीक्षित UFO फाइलें:
ट्रम्प प्रशासन ने सार्वजनिक किए सैकड़ों नए वीडियो और फोटो; नासा के अपोलो मिशन से जुड़े रिकॉर्ड्स ने बढ़ाई दुनिया भर के विशेषज्ञों की उत्सुकता।
ब्रिटेन के पेमब्रोक कैसल की गुफा में मिली एक लाख साल पुरानी सभ्यता:
प्रागैतिहासिक काल के औजार और विलुप्त जानवरों के अवशेष बरामद; पुरातत्वविदों ने इसे देश की सबसे महत्वपूर्ण खोज बताया।
पूर्वी दिल्ली में भीषण सड़क हादसा:
आईपीएल मैच देखकर लौट रहे बुलेट सवार दो युवकों की कार टक्कर में मौत; खजूरी खास पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार।
यमुनापार में गहराया जल संकट:
भीषण गर्मी के बीच बूंद-बूंद को तरसे लोग, कहीं सप्लाई ठप तो कहीं आ रहा गंदा पानी; दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली से जनता में भारी रोष।
भारतीय न्याय संहिता का कमाल:
दिल्ली में महज 18 दिनों में झपटमार को सुनाई गई सजा; रोहिणी कोर्ट ने पेश की त्वरित न्याय की मिसाल, पुलिस ने 5वें दिन दाखिल की थी चार्जशीट।
रेवाड़ी के लाल की शहादत से पहले पत्नी से आखिरी बात:
"बच्चों की पढ़ाई और बेटे की कोचिंग का ध्यान रखना"; ड्यूटी पर जाने से पहले परिवार को दिया था हौसला।
हांसी में कूड़ा उठाने को लेकर भारी बवाल:
पुलिस बल और जेसीबी के साथ उतरा प्रशासन, सफाई कर्मचारियों ने किया जबरदस्त विरोध; शहर में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कार्रवाई।
करनाल बस स्टैंड के पास खूनी संघर्ष:
दो गाड़ियों में आए दर्जनों हमलावरों ने युवकों पर किया जानलेवा हमला; तेजधार हथियारों और बंदूकों के बल पर वारदात को दिया अंजाम, दहशत का माहौल।
सोनीपत में चुनाव आचार संहिता के बीच शराब तस्करी का बड़ा खुलासा:
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी ने 22 टायरी ट्राले से बरामद की 40 लाख की अवैध शराब; खरखौदा में पीपली के पास बड़ी कार्रवाई।
रोहतक में राशन डिपो पर बदली गईं मशीनें:
लाभार्थियों की शिकायतों के बाद विभाग ने उठाया सख्त कदम; सुगम राशन वितरण के लिए भेजी गईं नई अत्याधुनिक मशीनें, अब नहीं होगी परेशानी।
अंबाला में नगर निगम चुनाव के लिए 'पेड लीव' का ऐलान:
10 मई को दुकानों और संस्थानों में रहेगा सवैतनिक अवकाश; जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने जारी किए सख्त आदेश।
अंबाला में आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:
पारिवारिक विवादों और बैंक रिकवरी जैसे मामलों का होगा निपटारा; मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गीतांजली गोयल ने की आपसी समझौते से विवाद सुलझाने की अपील।
समाधान शिविरों की समीक्षा:
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने और जनता को तुरंत राहत पहुंचाने के आदेश जारी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण:
ईवीएम के लिए रैक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा; अधिकारियों को वार्ड और बूथ नंबर स्पष्ट अंकित करने के दिए निर्देश।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
सौर संयंत्र स्थापना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वेंडर होंगे सम्मानित : मध्यप्रदेश
Next