दैनिक खबर: आज 24 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर मतगणना जारी:
शुरुआती रुझानों में 15 हजार वोटों से आगे चल रहे भाजपा के देबांग्शु: सुबह 10 बजे तक दो राउंड की गिनती हुई पूरी; चुनाव मैदान छोड़ने वाले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर पिछड़े।
तकनीकी खामियों के चलते पिछले 5 दिनों से क्रैश हो रही सीबीएसई की वेबसाइट:
आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए आज आवेदन की लास्ट डेट: 19 मई से शुरू हुई थी ऑनलाइन प्रक्रिया; साइट लोड न होने से हजारों छात्र परेशान।
हेमकुंड साहिब के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खुले:
देश-विदेश से पहुंचे 3000 से अधिक श्रद्धालु: चमोली में करीब 225 दिन बाद खुला आस्था का धाम; सुबह 11:30 बजे के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनी संगत।
तमिलनाडु पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 3246 बदमाशों को लिया हिरासत में:
419 ड्रग तस्कर भी चढ़े हत्थे: पिछले तीन दिनों में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई; 12 हजार से अधिक हिस्ट्रीशीटरों समेत 15,349 लोगों की हुई सघन जांच।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़:
गंभीर मुगलान के जंगलों में घिरे 2-3 पाकिस्तानी आतंकवादी: खुफिया इनपुट के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख आतंकियों ने की फायरिंग।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से की मुलाकात:
राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से दिया अमेरिका आने का न्योता: सेवा तीर्थ में 1 घंटे से अधिक चली उच्चस्तरीय बैठक; सुरक्षा, व्यापार और तकनीक पर हुई रणनीतिक चर्चा।
चीन की कोयला खदान में ब्लास्ट, 90 लोगों की मौत:
चीन के शांक्सी प्रांत की कोयला खदान में भीषण विस्फोट से कम से कम 90 लोगों की मौत, पिछले एक दशक का सबसे बड़ा हादसा: शुक्रवार को किनयुआन काउंटी में हुआ धमाका।
गोल्फ कार्यक्रम रद्द कर अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रम्प:
ईरान के साथ तनाव के बीच अटकलें तेज; नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा प्रशासन, सीबीएस न्यूज का बड़ा दावा।
बांग्लादेश ने अमेरिका को दी दो महत्वपूर्ण बंदरगाहों के इस्तेमाल की इजाजत:
दोनों देशों के बीच सीक्रेट जानकारी साझा करने का भी हुआ समझौता; बंगाल की खाड़ी रीजन में बढ़ेगा अमेरिकी प्रभाव, हुए तीन बड़े एग्रीमेंट।
अब जनता के सामने होगी सड़कों की जन्मकुंडली:
पीडब्ल्यूडी शुरू करने जा रहा विशेष क्यूआर कोड पहल, नई बनने वाली सड़कों पर लगेंगे कोड; लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा की घोषणा के बाद विभाग ने जारी किया टेंडर।
दिल्ली विकास मंत्री के बयान के बाद दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई:
बकरीद पर सड़कों और गलियों में अवैध कुर्बानी पर लगा पूर्ण प्रतिबंध: पशुपालन इकाई ने पहली बार जारी किया सरकारी आदेश; नियम-कानूनों का पालन करना होगा अनिवार्य।
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई:
बैंकॉक से आए दो थाईलैंड नागरिक गिरफ्तार: सूटकेस से मिला 47.8 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा; ट्रैवल प्रोफाइल पर शक होने के बाद जांच में बरामद हुए 6 वैक्यूम-सील्ड पैकेट।
पंजाब के और अरविंद केजरीवाल अचानक पहुंचे गुरुग्राम:
भोंडसी जेल में बंद AAP मंत्री संजीव अरोड़ा से की मुलाकात: शनिवार को दिल्ली से सीधे पहुंचे दोनों बड़े नेता; मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज।
अम्बाला छावनी के शहीद स्मारक का जल्द होगा उद्घाटन:
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश: शहीद स्मारक में समीक्षा बैठक; पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने की उम्मीद।
रेसलर विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में शामिल होने की मिली अनुमति:
रेसलिंग फेडरेशन की चयन नीति को बताया भेदभावपूर्ण: खेल और न्याय के हित में अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला; विनेश की याचिका पर सुनवाई के बाद आया आदेश।
फरीदाबाद में स्कूल पर गिरी निर्माणाधीन इमारत की दीवार:
मलबे में दबे कई स्कूली बच्चे: प्राइवेट स्कूल की छत पर अचानक भरभराकर गिरी दीवार; हादसे के वक्त कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे मासूम, राहत कार्य जारी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का बड़ा दावा: -
डेढ़ साल बाद राजनीति से रिटायर हो जाएंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा: रोहतक में बोले बीरेंद्र; हुड्डा के गढ़ किलोई में बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के समापन से पहले सियासी हलचल तेज।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें:
अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दिए निर्देश: उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुआ आयोजन।
केवीआईसी ने देशभर में वर्चुअल माध्यम से मनाया 'विश्व मधुमक्खी दिवस-2026',
अध्यक्ष मनोज कुमार ने हनी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन: पर्यावरण संरक्षण और कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
मिशन निदेशक राजन विशाल का सीकर दौरा- 'हर घर जल' लक्ष्य को समयबद्ध पूरा करने पर दिया जोर
Next