सीवन बिजली निगम का क्लर्क ₹5,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जे कुमार सीवन/कैथल, 22 जुलाई 2026: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला की टीम ने कैथल जिले के सीवन स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी क्लर्क की पहचान कैथल के मॉडल टाउन निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क ने एक सोलर पावर फर्म के प्रोपराइटर से उनके दो ग्राहकों की सोलर सब्सिडी फाइल को मंजूरी दिलाने और बिजली मीटर आवंटित कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा इस भ्रष्टाचार की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला को दी गई। शिकायत के आधार पर एसीबी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया।
जैसे ही शिकायतकर्ता ने सीवन बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर क्लर्क संदीप कुमार को ₹5,000 की रिश्वत दी, घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे आगे की पूछताछ व कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
#SeevanNews #Kaithal #ACBAction #CorruptionFreeHaryana #HaryanaPolice #UHBVN #BreakingNewsHaryana
Previous
पटना में हाई अलर्ट: बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Next