शिमला में लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी ब्रेक से रुका प्लेन, रनवे खत्म होता देखा रोने लगे पैसेंजर्स, हिमाचल के डिप्टी CM-DGP भी सवार थे
हिमाचल, 24 मार्च (अभी): जिला शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर का एटीआर-42 विमान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ब्रेक से रोका गया। सुरक्षा कारणों से अन्य उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार को भी एलायंस एयर की उड़ानें नहीं होंगी। विमान में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी अतुल वर्मा सहित 44 यात्री सवार थे।
सोमवार सुबह जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान ब्रेक में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली थी। पायलटों को लैंडिंग के बाद गति कम करने में कठिनाई हुई, जिससे उन्हें अंतिम क्षण में आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े और बीच रेनवे पर लैंडिंग की शुरुआत हुई। विमान रुकने से पहले रनवे से लगभग आगे निकल गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने एटीआर-42 विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया है.
Previous
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्रीय गृह मंत्री से प्राकृतिक आपदा के एवज में 9042 करोड़ जल्द जारी करने का अनुरोध किया
Next