मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
चंडीगढ़, 20 जुलाई (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी से देहरादून में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान श्री सैनी ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सांझा की और बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। सरकार की इन्ही नीतियों की बदौलत तीसरी बार नॉन -स्टॉप सरकार बनी है।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का देहरादून पहुंचने पर स्वागत किया
#haryana #india #uttrakhand #chiefminister #courtesyvisit #news #politics #statenews #breakingnews
Previous
हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है सरकार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
Next