हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा CHC, रेवाड़ी के संगवाड़ी में खुलेगा नया PHC
अभिकांत चंडीगढ़, 6 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने अंबाला में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड करने और रेवाड़ी जिले में एक नया पीएचसी खोलने को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। सरकार के इस फैसले से दोनों जिलों के हजारों ग्रामीणों को अपने नजदीकी इलाके में ही बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 2 मार्च 2026 को बजट भाषण के दौरान की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत अंबाला जिले के ऐतिहासिक गांव पंजोखरा साहिब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सीएचसी बनाया जाएगा। इसके बनने से स्थानीय निवासियों और आसपास के गांवों को आपातकालीन सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टर और इनडोर मरीज सुविधाएं घर के पास ही उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित करने को भी हरी झंडी दे दी गई है। नया पीएचसी खुलने से ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज व जांच के लिए दूर-दराज के शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार के इन फैसलों से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक और द्वितीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक पारदर्शी व सुलभ होंगी।
#HaryanaNews #HealthServicesHaryana #AmbalaNews #RewariNews #PanjokhraSahib #Sangwari #BreakingNewsHaryana
Previous
अंबाला के नए डिप्टी कमिश्नर बने आईएएस सचिन गुप्ता; एक बार फिर संभालेंगे जिले की कमान
Next