थाना अम्बाला शहर में फर्जी जमानत करवाने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला, 11 अप्रैल (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज फर्जी जमानत देने के मामले में 10 अप्रैल 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मनमोहन सिहँ निवासी भानोखेड़ी थाना अम्बाला सदर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में संलिप्त एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता न्यायालय रीडर अम्बाला शहर ने 24 मार्च 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 मार्च 2025 को आरोपी संदीप कुमार व अन्य ने माननीय न्यायालय में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर थाना महेशनगर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी विकास की जमानत देने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया हैै। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।