अम्बाला: जिला नगर योजनाकार विभाग का बड़ा चाबुक; साहा के दिनारपुर में 7.18 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
जे कुमार अम्बाला, 11 सितंबर 2026 : अम्बाला जिले में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख जारी है। जिला नगर योजनाकार (DTP) अम्बाला के दस्ते द्वारा सब-तहसील साहा के तहत आने वाले गांव दिनारपुर (अर्बन एरिया शाहबाद/साहा) में बड़े स्तर पर तोड़-फोड़ अभियान चलाया गया। यहाँ लगभग 7.18 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर विभागीय पीला पंजा चला।
15 निर्माण और टाइल सड़कें जमींदोज:
विभागीय दस्ते ने मौके पर पहुंचकर खसरा नंबर 8//16, 25/2, 9//3/1, 8/2, 9, 12, 13/1, 13/2, 14/1/1, 18/3, 19, 20, 21/2, 22/1/2 में फैली अवैध कॉलोनी का सफाया किया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के भीतर बनाई गई इंटरलॉकिंग टाइलों की सड़कों को उखाड़ दिया गया और निर्माणाधीन 15 अवैध ढांचों/इमारतों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार के विरोध से निपटने के लिए हरियाणा एनफोर्समेंट ब्यूरो और स्थानीय पुलिस बल के जवान तैनात रहे।
डीटीपी की अपील — झांसे में न आएं आमजन:
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट-कम-जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या दुकान न खरीदें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसी कॉलोनियों में किया गया कोई भी निर्माण पूरी तरह गैर-कानूनी है। विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त ध्वस्तीकरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
#AmbalaNews #DTPAmbala #BulldozerAction #DemolitionDrive #Saha #Dinarpur #HaryanaPolice #HaryanaNews #BreakingNews
Previous
पलवल: जिला बाल संरक्षण इकाई ने बच्चों को दिए बाल अधिकार व ऑनलाइन सुरक्षा के टिप्स; 'चाइल्ड हेल्पलाइन 1098' के प्रति किया जागरूक
Next