30/03/25

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मान सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, जालंधर में चला बुलडोजर

पंजाब, 30 मार्च (अभी): पंजाब में ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जालंधर में तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपी के अवैध घर बुलडोजर चला है. एससपी ने बताया कि पहले भी ऐसी कार्रवाई करके तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है. 

एसएसपी गुरमीत सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर बताया, ''जसविंदर कौर ऊर्फ जस्सी के पति द्वारा किए गए अतिक्रमण की जानकारी मिली थी और उसे गिराने की मांग की गई थी. उसी दिन कार्रवाई की गई. वह और उसके पति तस्कर हैं और उनका आपराधिक बैकग्राउंड है. उनके खिलाफ छह केस हैं. इनमें से एक हत्या का भी मामला है.''

Previous

चंडीगढ़ में आप ने चुना नेता प्रतिपक्ष: पार्षद जसविंदर कौर को जिम्मेदारी

Next

हिमाचल के कुल्लू जिले में मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास तेज हवा की वजह से पेड़ गिरा, 6 लोगों की मौत