08/03/26

पंजाब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: बजट सत्र के बीच ईमेल से मचा हड़कंप

चंडीगढ़, 08 मार्च (अभी) : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के बीच रविवार सुबह अज्ञात ईमेल के जरिए पूरी बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ऐसे समय में आई जब सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पूरा मंत्रिमंडल और विधायक बजट सत्र की कार्यवाही के लिए मौजूद रहने वाले थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और कमांडो दस्ते ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे परिसर को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों ने विधानसभा के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। काफी घंटों तक चले इस गहन चेकिंग अभियान के बाद जब कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। जांच में पता चला कि ईमेल में दोपहर 1:11 बजे धमाका करने की बात कही गई थी। इस संबंध में एक ईमेल भी मिली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

चंडीगढ़ में बम की धमकी का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में शहर के कई नामी स्कूलों, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट और सचिवालय को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जो बाद में 'होक्स' (अफवाह) साबित हुए। हालांकि, बजट सत्र के दौरान विधानसभा जैसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र को निशाना बनाने की इस कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

#PunjabAssembly #BombThreat #BhagwantMann #ChandigarhSecurity #BreakingNewsPunjab #BudgetSession2026 #PoliceAlert #HighSecurity #ChandigarhNews #HoaxEmail

Previous

विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान ने दिखाई तिरूपति तीर्थ जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी

Next

क्रिकेट का खुमार: अंबाला के प्रशंसकों ने फाइनल में जीत के लिए मंदिरों में की विशेष पूजा-अर्चना