02/03/25

अम्बाला जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने निकाय चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

अम्बाला, 02 मार्च (अभी): जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर व रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दर्शन कुमार ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत मतदान प्रक्रिया का रविवार को विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित स्टॉफ से अब तक कितनी पोलिंग हो चुकी है, किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, इस बारे भी जानकारी ली।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण करते हुए सैक्टर- 9 स्थित राजकीय मॉडल प्राईमरी स्कूल में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें उपस्थित स्टॉफ से यहां पर मतदान प्रक्रिया सम्बधिंत किए जा रहें कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चुनाव एजेन्ट के साथ-साथ प्रजाईडिंग ऑफिसर से यहां पर हो रही मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होनें कितनी वोट डल चुकी है उस बारे भी जानकारी ली तथा सीयू (कन्ट्रोल यूनिट) के माध्यम से डाली गई वोटों का आंकलन भी चैक किया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ एजेन्टों के आईडी कार्ड भी चैक किए।  
जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके उपरान्त सैक्टर-8 स्थित राजकीय प्राईमरी मिडल स्कूल मे स्थापित मतदान केन्द्र में भी जाकर वहां चल रहें मतदान प्रक्रिया की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने यहां पर भी उपस्थित स्टॉफ से मतदान  प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की तथा यहां पर भी कितनी वोट पोल हो चुकी है उसकी भी जानकारी ली।


इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी ने सैक्टर-9 स्थित ओपीएस विद्या मन्दिर स्कूल में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम का भी जायजा लिया। यहां पर सीसीटीवी कैमरों के कट्रोल रूम भी देखा व अन्य व्यवस्था बारे रिटर्निंग अधिकारी से जानकारी हासिल की। रिटर्निंग अधिकारी दर्शन कुमार से ईवीएम मशीनों को जमा करवाने की व्यवस्था के साथ-साथ यहंा किए गए प्रबन्धों के बारे में भी जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दर्शन कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Previous

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, महिला तस्कर पर भी होगी कार्रवाई

Next

अवैध खनन को लेकर एसडीएम शाश्वत् सांगवान के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीम ने किया औचक निरीक्षण