06/05/25

केएमपी के साथ-साथ पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाए— वन मंत्री

चंडीगढ़, 06 मई (अभी): वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी वन महोत्सव को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण में एनजीओ औद्योगिक घरानों तथा आरडब्ल्यूए का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। एनसीआर में उद्योगों को सीएसआर के तहत पौधारोपण पार्क चौराहों के रख-रखाव के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी व अन्य विभागों की खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा-करकट न हो। इसके स्थान पर पेड़ लगाए जाने चाहिए। इससे शहरों में आक्सीवन परियोजना को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नहरों, रजवाहों व अन्य जल स्त्रोतों के दोनों ओर भी पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा जहां—जहां क्रैशर जोन है वहां भी छायादार पेड़ लगाए जाने चाहिए।

नीम, बरगद, पीपल की त्रिवेणी के साथ-साथ गुलमोहर, अमलताश व कदम के पेड़ भी लगाए जाने चाहिए। सभी पेड़ों की जिओ मेपिंग की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए गए अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' में बढ़चढ़ कर भाग लें और जन्मदिवस, सालगिराह व माता—पिता के जन्मदिवस पर पौधारोपण अवश्य करें और उनकी कम से कम तीन—चार साल देखभाल करेंगे जब तक वह जड़ न पकड़ लें।

Previous

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान को ललकारते हुए अपनी कलम की दिखाई ताकत

Next

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से तह-बाजारी के मामलों में दुकानदारों को मिलेगा दुकानों का मालिकाना हक