केन्द्रीय जेल अम्बाला की उद्योगशाला में लकड़ी के बुरादे की खुली बोली द्वारा होगी नीलामी
अम्बाला, 17 मार्च (अभी): केन्द्रीय जेल अम्बाला की उद्योगशाला में लकड़ी के बुरादे की खुली बोली द्वारा नीलामी की जानी है। खुली बोली दिनांक 18 मार्च 2025 को प्रात: 10.30 बजे केन्द्रीय जेल अम्बाला में होगी। यह जानकारी केन्द्रीय जेल अम्बाला के जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा ने दी।
उन्होने बताया कि सभी इच्छुक व्यक्ति निश्चित तिथि/समय पर कार्यालय जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल अम्बाला के जेल परिसर/कार्यालय में पहुंचे। जिसके लिए नियम एवं शर्ते निर्धारित की गई हैं जिनमें प्रत्येक बोलीदाता को लकड़ी के बुरादे को लेने हेतु बोली लगाने के लिए राशि 5000 रूपए का डिमांड ड्राफ्ट सुपरीडैंट, सैंट्रल जेल, अम्बाला के पक्ष में देय होगा/ जमा करवाना होगा। बोलीदाता ढुलाई/ट्रांस्पोर्ट/लेबर पर होने वाले सभी खर्च स्वयं व्यय करेगा जिसके लिए विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। चयनित कमेटी को यह हक होगा कि वह बिना कारण बताए किसी भी समय नीलामी को रद्द कर सकती है तथा कमेटी का फैसला अंतिम व मान्य होगा। उपरोक्त के अलावा अधीक्षक जेल को किसी भी अन्य शर्त को जोडऩे या बदलने का पूर्ण अधिकार होगा। केन्द्रीय जेल अम्बाला में लकड़ी के बुरादे की नीलामी से सम्बन्धित यदि कोई भी सूचना प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया स्टोरकीपर (उद्योग) फोन नम्बर 9466052948 पर प्राप्त कर सकते हैं।