10/05/25

अब नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान; हर वार किया गया नाकाम

नई दिल्ली, 10 मई (अभी): पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को भारत के करीब 26 इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान इस ड्रोन हमले को विफल कर दिया. लेकिन कई लोगों के घर इस हमले में तबाह हो गए. पाकिस्तान द्वारा हमला किए गए इलाकों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाफिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं.

हमले के बाद मलबे में तब्दील लोगों के घरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. पंजाब के जलांधर की रहने वाली सुजाता ने हमले के बारे में बताया कि अचानक से लाल रंग की रोशनी हमारे छत के ऊपर आई और धमाका हुआ. पूरे इलाके की लाइट चली गई. डरकर हम लोग तुरंत घर के बाहर आए तो देखा कि घर की पानी की टंकी और पड़ोसी के घर की टंकी पूरी तबाह हो गई है.

हमले में नष्ट घरों के कई वीडियो सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि घर टूटकर जमीन पर मलबा बनकर बिखरा हुआ है. इस खौफनाक नजारे को देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि जब आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया होगा तब लोगों की क्या हालत हुई होगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि मलबे में तब्दील घर के पास खड़े लोग उसे आंसू भरी आंखों से देख रहे हैं. अपने टूटे घरों को दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने अपने दर्द को व्यक्त किया है.

Previous

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल परिचालन की समीक्षा, विशेष गाड़ियों के संचालन के दिए निर्देश

Next

जवान सीमा पर, किसान खेत में और कृषि मंत्रालय भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह