10/03/25

लखनऊ में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता का प्रदर्श, विधानसभा के रास्ते पर कड़ा पहरा

उत्तर प्रदेश, 10 मार्च (अभी): मथुरा में अनुसूचित जाति की लड़की के साथ हुई घटना और सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। कल चंद्रशेखर को वाराणसी में रोका गया था।

आज सुरक्षा के लिए परिवर्तन चौक से लेकर हजरतगंज चौराहे तक का पुलिस फोर्स तैनात है।

प्रदर्शन को देखते हुए रविवार रात से ही पुलिस ने आसपा के कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी थी और चारबाग, चौक और हजरतगंज इलाके में बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका।

सुरक्षा के लिए भारी संख्या में आरएएफ, पीएसी और आरआरएफ जवानों व पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

प्रदर्शन के कारण शहर के कई इलाकों में जाम लग गया।

Previous

राष्ट्रपति आज से 12 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर

Next

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं कई अहम फैसले