21/04/26

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

अभिकान्त, 21 अप्रैल हरियाणा : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने आगामी 10 मई को प्रस्तावित नगर निगम अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, नगर परिषद रेवाड़ी तथा नगर समिति उकलाना, सांपला और धारूहेड़ा के चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ-साथ शिकायत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा और हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को व्यय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अंबाला, सोनीपत और पंचकूला के लिए नियुक्तियां

गौरव कुमार ने बताया कि नगर निगम अंबाला के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री संजीव वर्मा, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री ओम प्रकाश तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री जितेंद्र डूडी को नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री अभिषेक गर्ग, श्रीमती मनीष घाघट तथा श्री सौरभ गोयल को शिकायत नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम सोनीपत के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री वैशाली सिंह, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री राजेंद्र कुमार मीणा तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री अरविंद को नियुक्त किया गया है। वहीं, शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री सुशील शर्मा को  सोनीपत को जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम पंचकूला में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री डी. सुरेश, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री अभिषेक जोरवाल तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री हरवीर सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। यहां शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री सुखदेव सिंह को तैनात किया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री जग निवास, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री सुरेंद्र पाल सिंह तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री प्रीति चौधरी को नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी एवं नगर समिति धारूहेड़ा, दोनों के लिए शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री जितेंद्र कुमार को तैनात किया गया है।

गौरव कुमार ने बताया कि नगर समिति उकलाना (हिसार) के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री उत्सव आनंद, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री ममता खरब तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री अजय सिहाग को नियुक्त किया गया है। यहां शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री धर्मेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है

उन्होंने बताया कि नगर समिति सांपला (रोहतक) में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री नरेंद्र कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री फैसल खान तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री हनीश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री जोगिंदर मोर को तैनात किया गया है।

गौरव कुमार ने बताया कि नगर समिति धारूहेड़ा (रेवाड़ी) के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री तरुण कुमार पवारिया, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती संगीता कालिया तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री प्रीति चौधरी को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय पंचकूला में सहायक राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती अंजु अरोड़ा को केंद्रीय शिकायत नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सभी शिकायतों के समन्वय का कार्य करेंगी।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव पूर्व एवं चुनाव अवधि के दौरान प्राप्त शिकायतों जिनमें आदर्श आचार संहिता, आम जनता, राजनीतिक दलों तथा आयोग के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित मामले शामिल हैं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। संभव हो तो 48 घंटे के भीतर शिकायतों का समाधान किया जाए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक नोडल अधिकारी के अधीन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा और सभी शिकायतों का समुचित रिकॉर्ड रखा जाएगा।

गौरव कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next

हरियाणा में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर