08/04/25

थाना साइबर क्राइम अम्बाला में दर्ज साइबर ठगी के दो मामलों मेें चार आरोपियों को हिमाचल, चण्डीगढ़ व जोधपुर से किया गिरफ्तार

अम्बाला, 08 अप्रैल (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर क्राईम के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना साइबर क्राइम अम्बाला में दर्ज साइबर फ्राड के मामले में 05 अप्रैल 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सर्बजीत सिहँ निवासी कबाड़ी पट्टी समाना जिला पटियाला पंजाब, कर्ण निवासी लांडरा जिला मोहाली पंजाब व अमरिन्द्र सिहँ निवासी गाँव डोबी जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया था। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 09 लाख 90 हजार रूपये बैंक खाता में फ्रीज करवा दिए है व आरोपियों के मोबाइल से 05 फर्जी चैक व अन्य फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए है। आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दियां


इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री रोशन लाल निवासी गाँव सौन्टी थना नग्गल जिला अम्बाला ने 29 मार्च 2025 को थाना साइबर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 मार्च 2025 को अज्ञात आरोपी ने फर्जी क्लोन चैक के माध्यम से उसके बैंक खाता से एक बड़ी रकम निकलवाने की धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।


एक अन्य मामले में दिनांक 10 फरवरी 2025 को शिकायकर्ता मनीष कुमार निवासी गाँव धनाना जिला अम्बाला के साथ टेलीग्राम आई0डी0 पर कुल 03 लाख 10 हजार रूपये की ठगी होने का मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 07 अप्रैल 2025 को मामले में साइबर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय कुमार निवासी माचरों की ढाणी करेंला नाडा तहसील लोहावट थाना मतौड़ जिला फिलौदी राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया व आरोपी से साइबर ठगी के 20 हजार रूपये बरामद किए गए है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  

Previous

थाना अम्बाला छावनी में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, फर्जी वीजा तैयार करने वाले उपकरण बरामद,

Next

प्रदेश की सभी 240 मंडियों में "अटल किसान-मजदूर" कैंटीनें स्थापित की जाएंगी: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा