02/04/25

समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए: नगराधीश अभिषेक गर्ग

अम्बाला, 02 अप्रैल (अभी): नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि समाधान शिविर में प्रार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। भरसक प्रयास रहे की प्रार्थी की समस्या का मौके पर ही निपटान किया जाए यदि किसी कारण से मौके पर समाधान नही होता है तो उसे भी समयबद्ध तरीके से जल्द समाधान करवाना सुनिश्चित करें। नगराधीश बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करने के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे।


उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लगाने का प्रमुख उदेश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इसी को लेकर उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिलें में जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे बैठ कर लोगो की समस्याओं का समाधान करते है। यहां बता दे कि इस दौरान समाधान शिविर में 02 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर समाधान करवाया गया।
इस मौके पर डीएसपी विरेंदर कुमार, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंदर सिंह, पीडब्लयूडी से जेई विशाल जुगलैन, समाज कल्याण विभाग से अवतार सिह के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

Previous

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की

Next

हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व लक्ष्य को किया हासिल