अंबाला समाधान शिविर: नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
अम्बाला, 02 मार्च (अभी) : नगराधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला में निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन शिविरों में जिलें का कोई भी नागरिक अपनी समस्याओं को रख सकता है।
नगराधीश सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। इस दौरान उन्होंने शिविर में पंहुचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याएं मार्क करते हुए आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शिविर में निशा रानी निवासी मेहरा वाला चौक अंबाला शहर ने परिवार पहचान पत्र में अपनी भाभी का नाम जुडवाने के संबंधी में अपनी समस्या को रखा, अंबाला शहर वार्ड नंबर दस से मटरो देवी ने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने को लेकर, गांव टूंडला से बबली ने अपने पति की मृत्यु उपरांत फैमिली आईडी से परिवार आय कम करने के संबंध में अपनी समस्या को रखा, ऐसे ही अन्य प्रार्थियों ने राशन कार्ड, पैंशन, अतिक्रमण व अन्य संबंधी समस्याओं को नगराधीश के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने बताया कि अंबाला में आम नागरिकों की समस्याओं के जल्द समाधान हेतु प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। यह शिविर उपायुक्त कार्यालय व संबंधित एसडीएम कार्यालय में लगाएं जा रहें है। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्रवाई की जाती है।