लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर जालसाज अंबाला पुलिस की गिरफ्त में ,जालंधर से हुआ गिरफ्तार
अंबाला, 19 फरवरी (अन्नू): पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अंबाला पुलिस को धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना पंजोखरा साहिब की पुलिस टीम ने बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले आरोपी को जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का विवरण,
शिकायतकर्ता तरुण कुमार, निवासी पावर कॉलोनी मंडोर, जिला अंबाला ने 15 अक्टूबर 2025 को थाना पंजोखरा साहिब में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को बैंक का एजेंट बताकर शिकायतकर्ता सहित छह व्यक्तियों को सेंट्रल बैंक से 10-10 लाख रुपये का लोन कम ब्याज दर पर दिलवाने का झांसा दिया था।
1.80 लाख रुपये की ठगी,
आरोपी ने प्रक्रिया शुल्क और अन्य खर्चों के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 30,000 रुपये ऐंठे, जिससे कुल 1,80,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पैसे लेने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया।
पुलिस कार्रवाई और आरोपी की पहचान,
पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी का पीछा किया। आरोपी की पहचान तरुण कुमार, निवासी ओल्ड हॉस्पिटल काजीवाड़ा, अंबाला शहर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को जालंधर से काबू किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से 01 दिन पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है l
बैंक खाता होल्ड और रिकवरी,
अंबाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते को फ्रीज (होल्ड) करवा दिया है। अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह का कहना है कि ठगी गई राशि की रिकवरी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलवाया जाएगा।
पुलिस की अपील,
पुलिस विभाग आम जनता से अपील करता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर बैंक लोन या अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर पैसे न दें। लोन संबंधी किसी भी कार्य के लिए हमेशा सीधे बैंक शाखा से संपर्क करें।
#AmbalaPolice #FraudAlert #Arrested #PunjabPolice #CyberCrime #FinancialFraud #BankScam #Jalandhar #HaryanaPolice #Awareness