अंबाला: बिजली कर्मियों को मिले 'स्मार्ट सेंसर हेलमेट'; सुरक्षा दिवस पर अधीक्षक अभियंता ने बांटे आधुनिक सुरक्षा उपकरण बैग
अम्बाला, 17 जनवरी (अभी) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता वी.के. गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अधिकारी व सबडिवीजन के अधीन सभी जूनियर इंजीनियर ने तकनीकी कर्मचारियों के साथ सुरक्षा दिवस मनाया। इस मौके पर सभी तकनीकी कर्मचारियों को विभाग द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश बताते हुए निर्देश दिए गए कि किसी भी बिजली लाइन पर काम करते हुए क्या-क्या सावधानी बरतनी है और किस-किस सुरक्षा नियम का पालन करना है।
अधीक्षक अभियंता वी.के. गोयल ने इस मौके पर उपस्थित सभी बिजली निगम कर्मियों को कहा कि आज के कार्यक्रम को आयोजित किए जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि फिल्ड स्टाफ अपने कार्य को करते हुए सावधानी बरते, विशेषकर बारीश के दिनों में भी सावधानीपूर्वक अपने कार्य को करे। उन्होने यह भी बताया कि सभी कर्मचारियों को विभाग द्वारा जारी उत्तम गुणवत्ता के आधुनिक सुरक्षा उपकरण के बैग वितरित किए गए। जिसमें सभी प्रकार के आधुनिक सुरक्षा उपकरण है। जिसमें प्रमुख रूप से हेलमेट के साथ सेंसर दिया गया है जो की किसी भी चालू लाइन के संपर्क में (बिना छुए) आने पर आवाज करने लग जाता है। सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा दिशा निर्देशों को दोहराना व उन्हें जागरूक करना है। उत्तम किस्म के सुरक्षा उपकरण मिलने पर सभी कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया व सभी कार्य सुरक्षा दिशा निर्देशों के अनुरूप करने का वचन लिया। इसके साथ-साथ अधीक्षक अभियंता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को घरों पर सौलर लगाने के लिए प्रेरित करें और उन्हें इस योजना के बारे सम्पूर्ण जानकारी दें। बता दें कि सौलर लगाने के तहत सबसीडी दिए जाने का भी प्रावधान है।
इस अवसर पर विभाग द्वारा जारी सुरक्षा दिशा निर्देशों की प्रतिलिपि भी सभी कर्मचारियों में बांटी गई। सुरक्षा दिवस में कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल, एसडीओ जोगिन्द्र, एसडीओ गौतम के साथ-साथ जूनियर इंजीनियर, फोरमैन, लाइनमैन व बड़ी संख्या में तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UHBVN #AmbalaNews #ElectricalSafety #SmartHelmet #SolarEnergy #PradhanMantriSuryaGharYojna #HaryanaPower #WorkSafety #GreenEnergy #AmbalaCity