अम्बाला: रबी फसल बीमा व कटाई प्रयोगों पर कृषि विभाग का विशेष प्रशिक्षण; नारायणगढ़ में अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग।
अम्बाला, 24 फरवरी (अभी) : उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग अम्बाला डॉ जसविन्द्र सिंह ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व सामान्य फसल सर्वेक्षण आंकलन जो कि भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजनाएं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मौजूदा सीजन रबी 2025-26 में फसल गेंहू जौ, सरसों, चना तथा सूरजमुखी फसलों के बीमे का प्रावधान है जिसके तहत प्रत्येक गांव में चार-चार फसल कटाई प्रयोग व सामान्य फसल सर्वेक्षण आंकलन के तहत चयनित गांव में गेंहू, सरसों, तथा सूरजमुखी के दो-दो फसल कटाई प्रयोग कृषि विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा किए जाते है। उपरोक्त दी गई फसलों के कटाई प्रयोगों के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को उपमण्डल कृषि अधिकारी, नारायणगढ़ के कार्यालय के कॉन्फ्रेस हॉल में 24 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण दिया गया।
उपरोक्त प्रशिक्षण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी मंजीत कौर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व एचडीएफसी एग्रो कम्पनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस दौरान फसल कटाई प्रयोग कार्य में लगाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों को संबंधित कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होने सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को हिदायत दी कि वें कृषि विभाग की सभी योजनाओं जैसे कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मेरा पानी मेरा विरासत, पराली अवशेष प्रबधंन इत्यादि के बारे में किसानों को जानकारी व जागरूकता प्रदान करें।
#AmbalaAgriculture #PMFBY #CropInsurance #FarmingHaryana #NarayanagarhNews #Rabi2026 #FarmersAwareness #HaryanaGovt #MFMB #CropSurvey