18/12/25

अंबाला: अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने किया जिला स्तरीय किसान मेले और 'एग्री स्टैक' योजना का शुभारंभ

अम्बाला, 18 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य रोल निशान तेलबीज पर आज जिला अंबाला में गांव-सपेड़ा, ब्लॉक अम्बाला-2 में प्रात: 10 बजे, जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- तेलबीज भारत की एक व्यापक रणनीति है, जिसे अगस्त 2021 में खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया और 2024 में इस मिशन के तहत तिलहन को भी शामिल किया गया। इसका लक्ष्य 2023-31 तक आयात पर निर्भरता को काफी हद तक कम करना है। मुख्य अतिथि द्वारा यह भी बताया गया कि हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार के इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग ले रही है। जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, बेहतर बीज जैसे सरसों, सूरजमुखी आदि अंतर-करात खेती और किसान सहायता के माध्यम से तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना है व किसानों को इस मिशन में अपनी भागीदारी देने के लिए अनुरोध किया व साथ ही साथ अतिरिक्त उपायुक्त महोदय के द्वारा एग्री स्टैक योजना का शुभारंभ किया गया जिसके तहत किसान आई0वीध बनेगी। उस किसान आई0डी0 के माध्यम से किसान कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेगें। अंतत: सब किसानों को किसान आई0डी0 बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अम्बाला डॉ0 जसविन्द्र सैनी के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य तेल तेलबीज के साथ-साथ विभाग में क्रियान्वयन विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फसल अवशेष प्रबंधन मेरी फसल मेरा ब्यौरा व जल शक्ति अभियान के बारे में किसानों को जागरूक किया। मेले के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों व विशेषज्ञों ने किसानों की तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, संतुलित उर्वरक उपभोग, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले में गुणवत्तापूर्ण बीज कृषि यंत्र एवं कृषि आदानों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।


उपनिदेशक कृषि अम्बाला डॉ0 जसविन्द्र सैनी ने किसानों को तिलहन फसलों को अपनाने का आहवान करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा आद्य तेलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सफलता मिलेगी। इसी के साथ किसान मेले का समापन किया गया।

#KisanMelaAmbala #OilseedsMission #AgriStack #FarmerID #AtmanirbharKrishi #AmbalaNews #HaryanaAgriculture #OilseedsSelfReliance #ModernFarming #AgriTech #PradhanMantriFasalBimaYojna #SustainableFarming #FarmerEmpowerment #AgriExhibition #MeriFasalMeraByora

Previous

हरियाणा ने पोक्सो मामलों में फॉरेंसिक डीएनए प्रोटोकॉल में स्थापित किया स्वर्ण मानक, 99% डीएनए पॉजिटिविटी दर

Next

अंबाला में विधिक जागरूकता माह का आगाज़: नशा मुक्त हरियाणा मिशन' पर दिया जोर