अंबाला: एस.ए. जैन कॉलेज में 5 दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर शुरू; युवाओं को मिला आपदा प्रबंधन का पाठ।
अम्बाला, 02 फरवरी (अभी) : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा हरियाणा के संयोजन व उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अंबाला के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एस ए जैन कॉलेज अंबाला शहर में प्रिंसिपल आभा बंसल द्वारा दीप प्रज्वलित कर व रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर किया गया।
उन्होंने बताया कि इस शिवर में युवाओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों बारे जानकारी देकर रेडक्रॉस के साथ जोड़ा जाता है। कैंप डायरेक्टर मनोज कुमार सैनी ने बताया कि सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी विजयलक्ष्मी के निर्देशन शिवर में विभिन्न विभागों से वक्ता प्राकृतिक आपदा, सडक़ सुरक्षा यातायात नियम, मानसिक स्वास्थ्य, समाजिक सुरक्षा, विशेष पर जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के सफलता में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । युवा देश की तरक्की का आधार है युवा ग्रामीण स्तर पर जाकर किसी भी योजना को सफलता का रूप देते हैं।
नागरिक सुरक्षा विभाग से संजीव कुमार प्लाटून कमांडर की टीम ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा से पहले वह बाद में घरों में प्रयोग कर अपनी वह दूसरों की जान बचाने के तकनीक प्रेक्टिकल कर सिखाया । आग की दुर्घटना के समय अग्निशमन यंत्र का प्रयोग सिखाया।
प्रिंसिपल आभा बंसल ने रेडक्रॉस का धन्यवाद किया कि उन्होंने एस ए जैन कॉलेज को जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए यह स्थान चुना। प्रतिभागियों के लिए जिला रेडक्रॉस द्वारा पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी की गई। कैंप में रजत सिंगला, डॉक्टर राजपाल भुल्लर ,ममता सैनी, हरविंदर सिंह गर्ग , मंजू , शैली, मलिका, डॉक्टर राकेश कुमार, संदीप कुमार, पूनम रानी, भूमिका मेहता, नताशा कौशल, डॉ निशा शर्मा, रमन सिंह काउंसलर मौजूद रहे।
#RedCross #YouthRedCross #AmbalaNews #HaryanaRedCross #YouthEmpowerment #DisasterManagement #FirstAidTraining #SAJainCollege #SocialService #HumanityFirst #JeanHenryDunant #CivilDefence #RoadSafety #MentalHealthAwareness #YouthCamp2026 #AmbalaAdmin #HaryanaGovernment #VolunteerWork #EmergencyResponse #FireSafety #StudentLife #LeadershipTraining #SkillDevelopment #CommunityService #PublicSafety