अखिलेश यादव बोले उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है
उत्तर प्रदेश, 22 मार्च (अभी): राजधानी लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी में उगाही के मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन्वेस्ट यूपी से लेकर थाने, तहसील तक फैले भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है। हर विभाग में लूट मची है। इस वसूली और भ्रष्टाचार में सरकार के कई अफसरों की भी साठगांठ है।
अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के नाम पर संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है। खुलेआम कमीशनखोरी चल रही है। जब वसूली का खुलासा हो गया तो निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं, कोई और है। इस खेल में बड़े-बड़े शामिल हैं।
Previous
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा “एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक” के निर्माण हेतु स्वैच्छिक कोष से 12 लाख रुपए जारी करने पर फुटबॉल एसोसिएशनों ने धन्यवाद जताया
Next