पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पड़े पदों के उप-चुनाव हेतू पंचायत मतदाता सूचियों को तैयार करवाने बारे अधिसूचना जारी
अम्बाला, 28 मार्च (अभी): जिला अम्बाला के अंतर्गत पडऩे वाली पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पड़े पदों के उप-चुनाव हेतू पंचायत मतदाता सूचियों को तैयार करवाने/पुर्ननिरीक्षण का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा पंचकूला द्वारा 21 मार्च की अधिसूचना के तहत जारी किया गया है। जिसके तहत शैडयूल अनुसार कार्य किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश अभिषेक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में मतदाता सूचियों को तैयार करवाने एवं पुर्ननिरीक्षण का कार्य किया जाएगा। शैडयूल के अनुसार 25 मार्च से 10 अप्रैल तक मतदाता सूची को वार्डवाईज तैयार करने का, इसके उपरांत 11 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के सभी वार्डों की वोटर लिस्ट का प्रथम प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्य के तहत निर्धारित प्रोफार्मा अनुसार 18 अप्रैल 2025 तक दावें एवं आपत्तियां ली जायेंगी। निश्चित समयावधि में जो भी दावे एवं आपत्तियां प्राप्त होंगी, उनका निस्तारण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 22 अप्रैल तक किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के सम्बन्ध में 25 अप्रैल तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त के समक्ष अपनी अपील दायर कर सकते हंै तथा 06 मई 2्र025 तक इस कार्य के तहत सम्बन्धित अथोरिटी द्वारा जो भी अपील प्राप्त हुई होगी उसका निस्तारण करना होगा। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 13 मई 2025 को कर दिया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी के क्रम में यह भी बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति जिनका तत्समय प्रचलित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज है और किसी कारणवश पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूची मे दर्ज नहीं हुआ है तो वह पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूची में नाम दर्ज/कटवाने/संशोधन करवाने के लिए 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सांय 4 बजे तक निर्धारित प्रोफार्मा भरकर दे सकता है तथा दावे एवं आपत्ति सबंधी नियुक्ति जिला निर्वाचक अधिकारी/प्राधिकृत कर्मचारियों के कार्यालय अथवा वोटर इन्फोरमेशन एवं कोलैक्शन सैंटर (वीआईसीसी) पर प्रस्तुत कर सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए जिला निर्वाचक अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। अम्बाला ब्लॉक वन के तहत एसडीएम अम्बाला शहर को जिला निर्वाचक अधिकारी तथा बीडीपीओ अम्बाला वन को सहायक निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार साहा ब्लॉक के तहत आरटीए अम्बाला को जिला निर्वाचक अधिकारी व बीडीपीओ साहा को सहायक निर्वाचक अधिकारी, नारायणगढ़ ब्लॉक के तहत एसडीएम नारायणगढ़ को जिला निर्वाचक अधिकारी और बीडीपीओ नारायणगढ़ को सहायक निर्वाचक अधिकारी, बराडा ब्लॉक के तहत एसडीएम बराड़ा को जिला निर्वाचक अधिकारी तथा बीडीपीओ बराड़ा को सहायक निर्वाचक अधिकारी, अम्बाला द्वितीय ब्लॉक के तहत एसडीएम अम्बाला कैंट को जिला निर्वाचक अधिकारी तथा बीडीपीओ टू को सहायक निर्वाचक अधिकारी तथा शहजादपुर ब्लॉक के तहत जिला राजस्व अधिकारी को जिला निर्वाचक अधिकारी एवं बीडीपीओ शहजादपुर को सहायक निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया गया है।