हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई: पानीपत में 35 हजार की घूस लेते पटवारी और उसका सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार
हरियाणा , 25 अगस्त (अभिकान्त) : हरियाणा में चल रही पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा प्रहार किया है। एसीबी की टीम ने पानीपत में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके सहायक को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। प्रापर्टी के इंतकाल (Mutation) दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
एसीबी (ACB) अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पटवारी की पहचान सुभाष (निवासी गढ़ी बेसिक) और उसके सहायक की पहचान उस्मान (निवासी गांव अधमी) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया था कि पटवारी सुभाष ने जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 35,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शुरुआती सौदेबाजी के बाद मामला 20,000 रुपये में तय हुआ था।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने दोनों को मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। टीम ने आरोपियों के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों से हरियाणा भर में पटवारी और कानूनगो अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। ऐसे समय में पानीपत में पटवारी के घूस लेते पकड़े जाने का यह मामला प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#HaryanaACB #PanipatNews #AntiCorruptionBureau #PatwariArrested #HaryanaNews #DanikKhabar #CorruptionFreeHaryana
Next