13/03/25

थाना बलदेव नगर क्षेत्र से 504 ग्राम अफीम तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 13 मार्च (अभी): पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर क्षेत्र दिल्ली चण्डीगढ रोड हिसार कट के पास से  नशा तस्करी के मामले में 12 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी ईश्वर सिहँ निवासी नन्दू का भटठा गाँव मच्छौंडा थाना पडाव जिला अम्बाला को 504 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।

12 मार्च 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज भी मादक पदार्थ बेचने के लिए थाना बलदेव नगर क्षेत्र दिल्ली चण्डीगढ रोड हिसार कट के पास खडा है। सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना बलदेव नगर क्षेत्र दिल्ली चण्डीगढ रोड हिसार कट के पास खडे संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिनुसार तलाशी लेने पर उसके बैग से 504 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान ईश्वर सिहँ निवासी नन्दू का भटठा गाँव मच्छौंडा थाना पडाव जिला अम्बाला के रूप में हुई जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया।

Previous

क्यूसीआई और एनएबीएल ने सरकारी विभागों के लिए मान्यता जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया

Next

तेजस एमके-1 होगा घातक, स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल का परीक्षण किया