31/01/26

उपमंडल विधिक सेवा समिति नारायणगढ़ में पैरा लीगल वालंटियर का पैनल होगा गठित, 13 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

अम्बाला, 31 जनवरी (अभी) : उपमंडल विधिक सेवा समिति नारायणगढ़ द्वारा आगामी तीन वर्षों के लिए पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) का पैनल गठित किया जाएगा। इस पैनल में चयनित उम्मीदवारों को अस्थायी आधार पर रखा जाएगा तथा समिति द्वारा आवश्यकता अनुसार उन्हें कभी भी हटाया जा सकेगा।


इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति नारायणगढ़ के चेयरपर्सन माननीय चितेश गुप्ता ने बताया कि पैरा लीगल वालंटियर के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा पास निर्धारित की गई है।


उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक न्यायिक परिसर (ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स) नारायणगढ़ के फ्रंट ऑफिस में ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।


चेयरपर्सन माननीय चितेश गुप्ता ने बताया कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है।पैरालिगल वालंटियर के लिए समाजसेवी, पूर्व सैनिक (एक्स सर्विसमैन), नंबरदार तथा किसी भी एनजीओ के सदस्य भी आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि चयनित पैरा लीगल वालंटियर को कोई निश्चित वेतन नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनके कार्य के अनुसार हरियाणा स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, पंचकूला के निर्देशानुसार मानदेय दिया जाएगा।


अधिक जानकारी के लिए ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स नारायणगढ़ के फ्रंट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने का समय प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।


#NarayangarhNews #LegalAid #PLVJobs #HaryanaLegalServices #SocialWork #JusticeForAll #JudicialComplex #JobAlert #LegalAwareness #ParaLegalVolunteer #AmbalaNews

Previous

अम्बाला पुलिस की अनूठी पहल: 'पुलिस की पाठशाला' में छात्राओं ने सीखी आत्म-सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा की तकनीक

Next

अंबाला में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु 'बिजली अदालत' का विशेष आयोजन